कटघोरा: कोरबा में चोरों ने मचाया उत्पात, तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल चुराया
Katghora, Korba | May 11, 2026 कोरबा के सर्वमंगला नगर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात चोरों ने छत तोड़कर केवल शान्तिम मोबाइल दुकान में प्रवेश किया और 10-11 नए मोबाइल फोन व करीब 22,000 रुपये नकद चुरा लिए। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।इसके अलावा चोरों ने कैलाश पटेल के ऑटो गैरेज की छत तोड़ी गई, हालांकि वहां से कुछ नहीं ले जा सके।