शाहजहाँपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में दबंगों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। यहाँ कक्षा 10 के एक छात्र को दबंगों ने पहले घर से बाहर बुलाया और फिर सरेराह चप्पलों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। संवेदनहीनता यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।