रौन: गोरई गांव में लाइट चालू करने के विवाद में युवक ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ron, Bhind | May 10, 2026 भिण्ड के रोन थाना इलाके के गोरई गांव में लाइट चालू करने के विवाद को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज रविवार के रोग दोपहर 2 बजे रोन थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है