नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पांचौड़ी कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने नाकाबंदी में ₹861200 किए जब्त
Nagaur, Nagaur | Nov 4, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट चेनाराम भादू ने एफएसटी टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 861200 रूपए बरामद किए गए। वहीं गाड़ी चालक से रूपयों के बारे में जानकारी पूछी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला ।