बलरामपुर: विकास भवन सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्षा रहीं मौजूद
30 मई शुक्रवार 12 बजे विकास भवन सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, सदर विधायक पलटू राम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न महिला जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।