बलरामपुर: जिला सेवायोजन कार्यालय बलरामपुर में रोजगार मेले का आयोजन, 56 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
30 मई शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 109 अभ्यर्थियों द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया उपस्थित तीन कंपनियों द्वारा 56 अभ्यर्थियों का चयन सीनियर मैनेजर फैसिलिटी मैनेजर, एचआर एवं फिल्टर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन के पदों पर किया गया।