जमुई: ऑटो वाहन से ₹3.2 करोड़ के अवैध लॉटरी को पुलिस ने महराजगंज से किया जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 अवैध लॉटरी के खेप की गुप्त सूचना के बाद एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, फिर चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी कर महराजगंज से एक ऑटो वाहन को जब्त किया गया। ऑटो वाहन से 9 बंडल लॉटरी बरामद किया गया। साथ ही दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त लॉटरी का बाजार मूल्य 3.2 करोड़ रुपया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ सतीश सुमन ने दी है।