जमुई: CPI सिकंदरा अंचल सचिव ने लोकसभा चुनाव को ले पदाधिकारीयों की हुई तबादले में जिला प्रशासन पर दोहरी नीति का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Mar 29, 2024 जिला प्रशासन की दोहरी नीति व पूरे जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शुक्रवार को भाकपा जिला कार्यलय में CPI के सिकंदरा अंचल सचिव गिरीश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि सिकंदरा के BDO अमित कुमार जिनका गृह प्रखंड तारापुर है तथा उप समाहर्ता विजय कुमार भी जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ते हैं। लेकिन उप समाहर्ता का तबादला करा दिया गया है।