मौजा पुरैना के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर को शिकायत देकर चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सही पैमाइश कब्जा दिया जा रहा है तथा फार्म-23 के अनुसार नाप नहीं हो रही। किसानों ने निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।