कांकेर। जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। सिक्योरिटी सर्विसेज क्षेत्र की कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी।
भर्ती विज्ञापन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 19,600 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी एवं बोनस जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ड्यूटी अवधि 8-12 घंटे निर्धारित की गई है।
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 5.6फीट होना आवश्यक है। आवेदन के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, 10वीं की अंकसूची तथा 2पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण केंद्र डोडकाचौरा, जशपुर (छत्तीसगढ़) में संचालित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी राहुल धनकर से संपर्क 8839534737 किया जा सकता है।
भर्ती स्थल
चारामा थाना परिसर 08/06/26
नरहरपुर थाना परिसर09/06/26
कोरर थाना परिसर10/06/26
भानुप्रतापपुर थाना परिसर11/06/26
अंतागढ़ थाना परिसर12/06/26
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक खाता विवरण
10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
02 पासपोर्ट साइज फोटो
प्रमुख बातें
✅ सिक्योरिटी गार्ड पद पर भर्ती
✅ वेतन लगभग ₹19,600 प्रतिमाह
✅ पीएफ, ईएसआईसी एवं बोनस सुविधा
✅ न्यूनतम योग्यता – 10वीं पास
✅ न्यूनतम लंबाई – 5.6फीट
✅ प्रशिक्षण केंद्र – डोडकाचौरा, जशपुर
नोट: अभ्यर्थी भर्ती से पूर्व कंपनी एवं भर्ती प्रक्रिया की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अवश्य कर लें।
#TheLiveNews #NewsUpdate #chhattisgarh #kanker #news
Kanker, Kanker | Jun 6, 2026