बांदा: मर्दननाका मोहल्ले का निवासी एक व्यक्ति कलेक्ट्रेट पहुंचा, कुछ लोगों पर जमीन में कब्जा कर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप
Banda, Banda | Dec 8, 2025 बांदा शहर के मर्दननाका मोहल्ले का निवासी हरीकृष्ण नाम का व्यक्ति सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर इसने अपने मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा जमीन में कब्जा कर रास्ता बंद कर देने का आरोप लगाया। और DM को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत लेकर पहुंचे हरिकृष्ण ने बताया कि मेरी जमीन में बच्ची व उसके परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया है।