ग्वालियर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार 22 मई को दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा गुरुवार रात 9 बजे जारी सूचना के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फोर्ट और घासमंडी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।