ओमान के समुद्र में भारतीय नाविक की मौत; जहाज पर सड़ रहा शव, बर्फ की बोतलों के सहारे साथी
मस्कट/नई दिल्ली: ओमान के तट के पास समुद्र में फंसे एक मालवाहक जहाज से एक बेहद अमानवीय और विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। जहाज पर तैनात भारतीय सेकंड ऑफिसर निशांत उर्थनाथन (33 वर्ष) की बीती 11 जून को मौत हो गई थी। दुखद बात यह है कि मौत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनका पार्थिव शरीर हिंदुस्तान नहीं लाया जा सका है। जहाज पर शव को सुरक्षित रखने के लिए 'फ़्रीज़र' या कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था न होने के कारण, उनके साथी नाविक पानी की ठंडी बोतलों और बर्फ के सहारे शव को सड़ने से बचाने की बेबस कोशिश कर रहे हैं।
जहाज पर फंसे अन्य साथियों ने इस बदहाली का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसके बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग विदेश मंत्रालय (MEA) और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग कर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं। नाविकों के संगठनों ने भी सरकार से अपील की है कि राजनयिक स्तर पर ओमान सरकार से बात करके तत्काल शव को पोर्ट पर उतारा जाए और एयरलिफ्ट कर भारत भेजा जाए।
#JusticeForNishanth #SaveIndianSeamen #BringHimBack #IndianNavy #HumanityFirst #देश
#breakingnews #NationalNews