घुवारा: सेवार तिगड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
घुवारा क्षेत्र में सेवार तिगड्डा के पास रविवार को दोपहर करीब 3 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में अपाचे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सेवार गांव का निवासी और अहिरवार परिवार से बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।