पटना ग्रामीण: छपरा में गोली चलाने वाले अपराधी जल्द पकड़े जाएं : तेजस्वी यादव ने प्रशासन से की मांग
छपरा में वोटिंग के एक दिन बाद राजद और भाजपा समर्थकों में फायरिंग की घटना को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की की गोली चलाने वाले अपराधी जल्द पकड़े जाएं।