पटना ग्रामीण: बच्ची ने तेजस्वी यादव से पटना एयरपोर्ट पर की मुलाकात : खुद को बताया उनका बड़ा फैन
मंगलवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर फातिमा नाम की बच्ची ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बच्ची ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार तेजस्वी यादव का फैन है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये लोगों को नौकरी देते हैं। बच्ची के पिता दुबई में रहते हैं।