पटना ग्रामीण: तारामंडल के पास से एक प्रचार वाहन को पुलिस ने किया जब्त, आचार संहिता के तहत मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के तारामंडल के पास से एक प्रचार वाहन को कोतवाली थाना की पुलिस ने जब्त किया है। इस गाड़ी पर बीजेपी का पोस्टर लगा हुआ है, जबकि इसके लिए कोई परमिशन नहीं ले गई थी। बिना परमिशन के ही इस गाड़ी पर पोस्टर लगाया गया था। पुलिस ने आचार संहिता के तहत इस मामले को दर्ज किया है। वहीं इस बात की पुष्टि कोतवाली थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने की है।