पटना ग्रामीण: नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक से पुलिस ने 207 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पटना के नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक से नदी थाना की पुलिस ने 207 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाई की है। शराब तस्कर की पहचान गोविंदपुर निवासी डब्लू कुमार के रूप में हुई है।