जसवंतनगर: सागर होटल में जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ
जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की शपथ ली। प्रदीप यादव अध्यक्ष, डॉ. योगेश एलानी उपाध्यक्ष और डॉ. प्रतीक गुप्ता सचिव के साथ मोहम्मद जानिब खान मीडिया प्रभारी बनाए। वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ और महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ में भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।