कालपी: कालपी में पड़री-नरहान की 2 किमी लंबी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
Kalpi, Jalaun | Jun 14, 2026 कालपी में महेवा विकास खंड के दुर्गम क्षेत्र में स्थित नरहान गांव के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 4 बजे पड़री से नरहान तक करीब 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक विनोद चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से नरहान सहित आधा दर्जन गांवों का वर्ष में लगभग चार माह कालपी मुख्यालय से संपर्क कट जाता है।