कटिहार: गामी टोला में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज जारी
बुधवार की दोपहर 2 बजे एक महिला को उनकी सास के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। घायल रिया देवी की सास गुड्डी देवी ने बताया कि उनके बेटे और बहू में अक्सर झगड़ा होता है और बुधवार को हुए झगड़े में उनकी बहू ने आत्महत्या करने के लिए अपने शरीर को चाकू से काट लिया था। हालांकि सदर अस्पताल सही समय लाया गया।