डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, कॉम्पैक्ट सब स्टेशन मशीनें पहुंचीं, निर्बाध बिजली उपलब्ध हो पाएगी
Dumraon, Buxar | Aug 2, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्टेशन पर रविवार की दोपहर 1 बजे भारी-भरकम दो कॉम्पैक्ट सब स्टेशन (सीएसएस) मशीनें पहुंचीं। इन अत्याधुनिक मशीनों के लगने से स्टेशन परिसर में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और सुरक्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है।