लखीसराय: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 शराब कारोबारी और 4 शराबी गिरफ्तार
गुरुवार की शाम 4,30 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 शराब कारोबारियों और 4 शराब सेवन करने वालों को गिरफ्तार किया है। लखीसराय स्टेशन के समीप से तीन तथा नगर थाना क्षेत्र से एक शराब कारोबारी एवं बड़हिया थाना क्षेत्र से चार शराबियों को गिरफ्तार किया गया है।