कटोरिया: कोलकाता से घर आकर कुहका गांव के एक व्यक्ति ने खाया सल्फास, गंभीर हालत में कटोरिया अस्पताल से किया रेफर
Katoria, Banka | Jun 13, 2025 कुहका गांव के 45 वर्षीय महेंद्र यादव ने शुक्रवार को कोलकाता से घर आने के बाद सल्फास की दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आनन-फानन उसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।