कटोरिया: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कटोरिया प्रखंड क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान शुरू
Katoria, Banka | Jun 12, 2025 विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कटोरिया विधानसभा अंतर्गत कटोरिया प्रखंड में संभावित प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान शुरू हो चुका है। जिसको लेकर अलग-अलग संभावित प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर जनता से संपर्क कर रहे। गुरुवार शाम करीब चार बजे संभावित प्रत्याशी रेखा सोरेन द्वारा कटोरिया प्रखंड के बड़वासनी, मनियां आदि पंचायत का दौरा कर जनता से मिले।