कटोरिया: बियाही गांव में ससुरालवालों की प्रताड़ना से आहत महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दी
Katoria, Banka | Jun 11, 2025 बियाही गांव में ससुरालवालों की प्रताड़ना से आहत चंदन यादव की पत्नी सुचिता देवी द्वारा अपने 5 वर्षीय एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र- पुत्री के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर चांदन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई कर दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।