कटोरिया: बनियांकुरा गांव में सड़क हादसे में एक बालिका समेत तीन लोग घायल
Katoria, Banka | Jun 12, 2025 मुड़ियारी मोड़ टू टुघरो रोड स्थित बनियांकुरा गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रही एक बालिका को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बालिका सहित बाइक सवार पिता- पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।