चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ शहर में सीरीज ऑफ टेंपल थेप्ट के गुनहगारों तक पहुंची पुलिस, अब तक चार गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ शहर में गत महीने एक के बाद एक कर दुर्ग स्थित भगवान नेमीनाथ मंदिर सहित तीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अभी इसमें और भी लोगों की गिरफ्तारी होनी है. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार श्याम करीब 7:00 बजे कोतवाली थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.