नवादा: नवादा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य संकट, ऑर्थो विभाग अनिश्चितकाल के लिए बंद, मरीजों की परेशानी बढ़ी
Nawada, Nawada | May 17, 2026 नवादा सदर अस्पताल में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। अस्पताल में केवल दो ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉक्टर थे, जो लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इसके चलते विभाग पर ताला लटक गया है और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।