कोडरमा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उपायुक्त ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर की चर्चा
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), कोडरमा में एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री ऋतुराज, उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।