हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।