Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
kullutimes
आनी-निरमंड में घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं - डॉ. रणजीत ठाकुर 26-27 सितंबर को लगेंगे विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर शिविरों में दिव्यांगजनों को भी मिलेगी बड़ी सुविधा
Kullu, Kullu
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
कुल्लू का सुन्दर एयरपोर्ट ❤️ . . #kullumanlinews
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
कुल्लू हॉस्पिटल मे आज रक्तदान शिविर के दौरान क्या बोले पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज कुल्लू अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कुल्लू द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया, उन्होंने बताया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा के संस्कार का प्रतीक है। हमारे युवा साथियों द्वारा सेवा की इस भावना के साथ आगे आना समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल संगठन के माध्यम से ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ समाज के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाता है।आइए, हम सभी मिलकर सेवा और मानवता के इस संकल्प को और मजबूत करें।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय आनंद में कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रक्त की कमी की बात आये दिन सुनने को मिलती थी ऐसे में युवा मोर्चा ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
बाल रक्षा भारत ने कुल्लू में आपदा मित्र स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की जीवन रक्षक कौशल, विद्यालय एवं समुदाय आधारित आपदा तैयारी तथा जलवायु-स्मार्ट लचीलेपन पर दिया गया जोर Kullu Times हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू के सहयोग से तथा Salesforce के सहयोग से बाल रक्षा भारत (Bal Raksha Bharat – Save the Children) द्वारा Climate Smart Resilient Community Project – Phase III के अंतर्गत आपदा मित्र स्वयंसेवकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को कुल्लू में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्र स्वयंसेवकों को जीवन रक्षक कौशल, प्राथमिक उपचार एवं CPR, अग्नि सुरक्षा, खोज एवं बचाव, प्रारंभिक चेतावनी, आश्रय प्रबंधन, टीम समन्वय एवं मॉक ड्रिल जैसे महत्वपूर्ण व्यावहारिक कौशलों से सशक्त बनाना था। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा मित्रों की भूमिका को विद्यालयों एवं समुदायों में आपदा तैयारी, जागरूकता एवं जोखिम न्यूनीकरण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कुल्लू के उपायुक्त श्री सुरजीत सिंह राठौर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने Climate Smart Resilient Community Initiative का कुल्लू में औपचारिक शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उपायुक्त श्री सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि आपदा के समय सही तैयारी, समय पर निर्णय और जीवन रक्षक कौशल कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आपदा मित्र पहल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने तथा विद्यालयों एवं समुदायों में जागरूकता और क्षमता निर्माण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। DDMA कुल्लू के श्री राकेश कुमार ने कुल्लू जिले में बाल रक्षा भारत और DDMA के सहयोग से Climate Smart Resilient Community Project के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशासन, विभागों, स्वयंसेवकों, विद्यालयों और समुदायों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। बाल रक्षा भारत के Manager – DRR (Pan India) श्री नवीन कुमार शुक्ला ने संस्था के मानवीय कार्यों, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रतिक्रिया की यात्रा पर जानकारी साझा की। उन्होंने Climate Smart Resilient Community Project की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के बाद भी समुदायों के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने और अपने जीवन रक्षक कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विभागों एवं विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार, CPR तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने CPR और प्राथमिक उपचार तकनीकों का स्वयं अभ्यास किया। अग्निशमन विभाग, कुल्लू द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आग से बचाव पर सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित प्रतिक्रिया, सावधानियों तथा अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस के विशेषज्ञों द्वारा Search & Rescue, Team Coordination एवं Tool Handling पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एक काल्पनिक आपदा परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल में शामिल किया गया, जिसमें प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, प्रारंभिक चेतावनी, आश्रय प्रबंधन और टीम समन्वय को एक साथ लागू करने का अभ्यास कराया गया। होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट श्री विकास सकलानी ने आपदा मित्रों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में विभिन्न जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। श्री कमल भंडारी ने भी खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, CPR तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित व्यावहारिक सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में आपदा मित्रों की विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर भूमिका, सामुदायिक जागरूकता, मॉक ड्रिल, रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजीकरण से संबंधित सत्र भी आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के बाद अपने क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों एवं विद्यालयों के साथ मिलकर आपदा तैयारी गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में DDMA कुल्लू के श्री राकेश कुमार, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के श्री प्रशांत, DDEE श्री ज्ञानी चंद, डॉ. कमल दत्ता कोहली, डॉ. सुरेश, CMO कार्यालय/क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट श्री विकास सकलानी एवं श्री कमल भंडारी, फायर ऑफिसर श्री अजय शर्मा तथा जूनियर ऑफिसर श्री अशोक ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ समापन दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर वैलेडिक्टरी सेशन, प्रतिभागियों का फीडबैक एवं लर्निंग शेयरिंग आयोजित की गई। जिला राजस्व अधिकारी (DRO), कुल्लू श्री अनिल कुमार ने प्रशिक्षित आपदा मित्र स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। समापन अवसर पर आपदा मित्रों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित न रखते हुए विद्यालयों, समुदायों और स्थानीय संस्थाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। बाल रक्षा भारत के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर एक ऐसा प्रशिक्षित एवं समुदाय से जुड़ा स्वयंसेवक समूह तैयार करना है, जो आपदा से पहले तैयारी, आपदा के दौरान जीवन रक्षक प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद समुदाय की सहायता में प्रभावी भूमिका निभा सके। HPSDMA एवं DDMA कुल्लू के सहयोग तथा Salesforce के समर्थन से संचालित यह पहल कुल्लू जिले में समुदायों एवं विद्यालयों को अधिक सुरक्षित, तैयार और जलवायु-स्मार्ट एवं आपदा-लचीला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
मौहल के समाजसेवी सोनू ने बेजुबानों के लिए दान की दर्जनों क्रेट सब्जियां व फल मौहल के समाजसेवी सोनू ने गौ सेवा रक्षादल की टीम के माध्यम से गौधन के लिए दर्जनों क्रेट सब्जियां और फल-फ्रूट दान किए। समाजसेवी सोनू का बेजुबानों की सेवा में हमेशा सराहनीय योगदान रहता है। गौ सेवा रक्षादल के अध्यक्ष शेरा नेगी ने इस पुनीत कार्य के लिए समाजसेवी सोनू का आभार व्यक्त किया। देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूShera negi
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
🔺आउटर सिराज के निरमंड और आनी में 26 व 27 तारीख को लगेंगे विशेष दिव्यांगता और वरिष्ठ नागरिक जांच शिविर।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
🔺सेवा पखवाड़े के तहत कुल्लू में भाजयुमो का रक्तदान शिविर जोनल अस्पताल कुल्लू में युवाओं ने किया रक्तदान
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026