शिकोहाबाद: अश्वनी जैन को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, पूर्व सांसद ने नगर स्थित अपने आवास पर किया सम्मानित
श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को 'राज्य अध्यापक पुरस्कार' के लिए चयनित होने पर फिरोजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने सोमवार रात 8:30 बजे सम्मानित किया। पूर्व सांसद ने अपने आवास पर अश्वनी जैन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।