गाज़ियाबाद: भ्रष्टाचार के मामले में फरार 1 अभियुक्त को लोनी बॉर्डर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में फरार विपिन सिंह नाम के 1 अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि ACP अंकुर विहार की कोर्ट में नियुक्त 2 कर्मचारी विपिन कुमार व दिनेश कुमार द्वारा आम लोगों से उत्कोच लिया जा रहा है।