गाज़ियाबाद: हरियाणा से आए संतों के साथ मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना वेव सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरियाणा से आए संतों के साथ मारपीट करने के मामले में थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे 2 अभियुक्तों को थाना वेव सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। ACP वेव सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना वेवसिटी पर सूचना प्राप्त हुई कि सत्यम एन्कलेव ग्राम शाहपुर बम्हैटा में शिव मंदिर पर हरियाणा से आए कुछ संतो के साथ विपक्षियों द्वारा झगड़ा किया गया।