गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
गाजियाबाद जिले में इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की आदित्य महिला सिटी सोसाइटी में एक बिल्डिंग में छठे फ्लोर पर फ्लैट में शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे आग लग गई। बताया गया कि आग लगने के दौरान फ्लैट में छह लोग थे। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। हालांकि, सभी लोग शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे और सुरक्षित निकल आए।