गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ई-रिक्शा से बैट्री चुराने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 बैट्री बरामद
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ई रिक्शा से बैट्री चोरी करने वाले आबिद नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ताज हाईवे के किनारे छठ ग्राउन्ड के पास थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 2 ई रिक्शा बैट्री बरामद की गई हैं।