पीरटांड: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. यहां सीसीएलकर्मियों को मतदान के प्रेरित किया गया. एसपी ने उपस्थित कर्मियों को कहा कि खुद ही मतदान करना है और आस पास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है. यहां एसपी ने उपस्थित कर्मियों से मतदान के लिए शपथ भी दिलवाया।