पीरटांड: बनवासी आश्रम व चिल्ड्रेन फाउंडेशन ने पीरटांड समेत अन्य प्रखंडों में बाल मजदूरी के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बनवासी विकास आश्रम तथा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा पीरटांड समेत अन्य प्रखंडों में बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान बगोदर प्रखंड के मंझिलाडीह ,बेकों एवं तुकतुको, पीरटांड़ प्रखंड के पुरनानगर , गिरिडीह, जमुआ, गांडेय, बेंगाबाद आदि स्थानों के बाल मंच के सदस्यों ने भाग लिया।