पीरटांड: पीरटांड़ के पालगंज निवासी खुद्दीसार मोड के पास सड़क दुर्घटना में हुआ घायल
पीरटांड़ के पालगंज निवासी सरोज शाह मंगलवार को खुद्दीसार मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा कर इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि सरोज शाह अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था।इसी बीच किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और यह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।