पीरटांड: अवैध कोयला मामले में सरिया पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश करते हुवे भेजा जेल।
अवैध कोयला मामले में सरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि सरिया पुलिस ने 80 टन अवैध कोयला लोड एक पिकअप वैन को जप्त किया है। वहीं गिरफ्तार तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा।