कोंच: मंगरौर गांव में विशेष छापेमारी, 135 लीटर शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Konch, Gaya | May 18, 2026 अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।चलाए गए अभियान में 30 लीटर विदेशी शराब,105 लीटर देसी महुआ शराब एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन में रोक है।