जगदलपुर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर युवक कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, 'मोदी है तो मुमकिन है' की तख्ती के साथ किया प्रदर्शन
बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में पेट्रोल एवं डीजल की बाधित आपूर्ति और आम जनता को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के समक्ष अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में “मोदी है तो मुमकिन है” लिखी तख्तियां लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।