जींद: जींद पुलिस ने गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए,एसपी ने की साइबर टीम की सहराना
जींद के एसपी सुमित कुमार ने आज सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस की साइबर टीम ने जिले में लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने का सहरानीय कार्य किया है। जींद पुलिस को करीब 300 शिकायतें मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त हुई थी। जिनमें से 105 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं।