जींद: निर्जन गांव से 20 वर्षीय विवाहिता हुई लापता, पति की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज
निर्जन गांव निवासी एक युवक ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 5 अप्रैल को उसकी 20 वर्षीय पत्नी परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। आज सोमवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।