जींद: सोमवार को शहर की नई अनाज मंडी में पहले दिन आई 225 क्विंटल गेहूं, नमी ज्यादा होने के कारण नहीं हुई खरीद
सरकारी खरीद शुरू होने के एक सप्ताह बाद सोमवार को शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। सोमवार को अनाज मंडी में लगभग 225 कि्वंटल गेहूं आई। चार किसानों ने ही मंडी में गेहूं के गेट पास कटवाए। मंडी में पहुंचे गेहूं में नमी की ज्यादा मात्रा होने के कारण गेंहू की खरीद नहीं हो सकी। सरकार ने गेहूं में नमी 12 प्रतिशत निर्धारित की हुई है।