असरगंज: विक्रमपुर कुम्हार टोला में विद्युत पोल में बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, दो लोग घायल
असरगंज थाना क्षेत्र के विक्रमपुर कुम्हार टोला में बिजली के पोल में बकरी बांधने को लेके दो पक्ष में जम कर मार पीट की घटना घटी, मार पीट में एक पक्ष के चुलाई रजक की 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी एव5 40 वर्षीय पुत्र विपिन रजक जख्मी हो गए। वही परिजनों के सहयोग से जख्मी असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहा डॉ मानस श्री ने इलाज कर रेफर कर दिया।