असरगंज: धन्नाडीह गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन जख्मी
मंगलवार को गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर वन पंचायत अंतर्गत धन्नाडीह गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी, जिसमें एक पक्ष के छोटेलाल पंडित, मंजू देवी एवं नीतु कुमारी जख्मी हो गई। तत्पश्चात तीनों जख्मी को परिजनों के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया गया।