असरगंज: उज्जैन के महाकालेश्वर की आकृति के साथ कच्ची कांवरिया पथ असरगंज के समीप कांवर यात्रा देखने को लगी भीड़
कावरियों के द्वारा कांवर में महाकालेश्वर स्थित भोलेनाथ के मंदिर की आकृति एवं प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । कच्ची कांवरिया पथ में कलकत्ता के हुगली से आये रिषड़ा काँवरिया संघ के द्वारा 10 लोगों के जत्था के साथ लाये गये उज्जैन के महाकालेश्वर धाम मंदिर के स्ट्रक्चर कच्ची काँवरिया पथ में शिव भक्तों को आकर्षित कर रही है ।