कालपी: मरगाया में पड़ोसियों ने महिला को सड़क पर पटक-पटककर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, बच्चे बिलखते रहे, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Apr 24, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के मरगाया गांव में दबंग पड़ोसियों द्वारा महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर 1 बजे वायरल हुआ है, आरोप है पड़ोसी युवती ने महिला को सड़क पर पटककर लात-घूसों से जमकर पीटा, जिससे गंभीर घायल हो गई, महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, मासूम बच्चों के सामने ही उनकी मां को पीटा गया, जिससे वे बिलखते रहे।